रायपुर

संगीत संध्या “ गाता रहे मेरा दिल ” का विमतारा में किया गया आयोजन , जेसीआई वामा कैपिटल और फिलहार्मोनिक का ग्रैंड आयोजन

संगीत के इस कार्यक्रम को सरगम के मोतियों से सजाया गया , 60 - 70 के दशक के सुपरहिट गानों को कलाकारों ने प्रस्तुत किया

रायपुर, 17 जनवरी 2026 // संगीत संध्या “गाता रहे मेरा दिल” का जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल एवं फिलहार्मोनिक फैमिली द्वारा शांति नगर ” विमतारा ” में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगीत के इस कार्यक्रम को सरगम के मोतियों से सजाया गया , 60 – 70 के दशक के सुपरहिट गानों को कलाकारों ने प्रस्तुत किया । पीआरओ जेसी प्रियंका कहालिया ने बताया कि इस प्रोग्राम की नींव सन् 2002 में रखी गई थी। उस समय 4-5 सदस्यों ने हारमोनियम एवं तबले के साथ इस ग्रुप की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे संगीत के साथी जुड़ते गए और अभी तक 24 सदस्य जुड़ चुके हैं। पिछले 15 दिनों से इस कार्यक्रम के लिए सभी सिंगर ने अभ्यास किया । कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कथक कलाकार जेसी दीपाली पांडे जी द्वारा गणेश वंदना से हुई। तत्पश्चात वामा सदस्यों दिव्या जैन, राधिका सोनकर एवं पीहू सोनकर के मेलोडियस पुराने गीतों पर सामूहिक नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसके बाद फिलहार्मोनिक फाउंडर मेंबर राजेश अग्रवाल , अवतार सिंह धनंजल सर एवं आकिल रहमान सर के स्वागत के बाद विधिवत “गाता रहे मेरा दिल – एक सुरमयी शाम” कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें 1960-70-80 के दशकों के चुनिंदा गानों का गीत रूपी गुलदस्ता सभी दर्शकों को समर्पित किया गया।

सदन में शहर के 300 350 संगीत प्रेमी श्रोता गायकों को प्रोत्साहित करने हेतु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन दीया मूलचंदानी, ऐश्वर्या मिश्रा एवं सुमन दीवान द्वारा किया गया। दिव्या जैन, दीया मूलचंदानी एवं सुमन दीवान द्वारा इस कार्यक्रम के निर्देशन का कार्य किया गया। जेसीआई वामा कैपिटल की प्रेसिडेंट डॉ. धृति वैभव शर्मा एवं सेक्रेटरी प्रीति अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की शुरुआत को संगीत संध्या से सजाया।

कार्यक्रम में लक्की ड्रॉ के विजेताओं को ट्रॉली बैग का उपहार दिया गया।

गायकों द्वारा गाए गए गीतों की सूची:

1. धनश्री – सत्यम शिवम सुंदरम

2. सुमन – मिलो न तुम तो

3. शिखा – सोलह बरस की बाली उमर

4. दीया – निगाहें मिलाने को जी चाहता है

5. नंदिनी – अखियों के झरोखे

6. ऐश्वर्या – वादे ये मेरे (तुझे बुलाये ये मेरी)

7. सोनू – काँटों से खींच के ये आँचल

8. राजेश सोनी – ओ महबूबा, ओ महबूबा

9. रविश – दिल हूम हूम करे

10. आकिल – आने से उसके आए बहार

11. किरण – संसार है इक नैया

12. रूपाली दी – अकेले अकेले कहाँ

13. अमिताभ – चला जाता हूँ किसी की

14. सुनीला दी – आ लौट के आजा

15. लीना दी – किसी ने अपना बना के

16. हितेश – दीवानों से मत पूछो

17. राजेश – तौबा ये मतवाली चाल

Related Articles

Back to top button