छत्तीसगढ़रायपुर

श्रीमती कुंवर बाई ध्रुव ने पूरे जोश के साथ किया मतदान , मतदाताओं को मतदान करने के लिये किया प्रेरित

कांकेर,11 फरवरी 2025//शरीर की अशक्तता मन की शक्ति को पराजित नहीं कर सकती है। आज यह जज्बा कांकेर शहर के जवाहर वार्ड की वयोवृद्ध मतदाता श्रीमती कुंवर बाई ध्रुव ने दिखाई ।
लकवा से ग्रसित श्रीमती ध्रुव का शरीर काफी अशक्त और निष्क्रिय है, बावजूद इसके उन्होंने सुबह से ही व्हील चेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचीं और पूरे जोश के साथ मतदान किया। श्रीमती कुंवर बाई ने यह सिद्ध कर दिया कि शारीरिक अक्षमता मताधिकार का उपयोग करने के आड़े नहीं आती। इस प्रकार उन्होंने सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिये प्रेरित भी किया.

Related Articles

Back to top button