रायपुर

लाॅयन्स क्लब ने सेफ ड्राइविंग के लिए लोगों को किया जागरूक , डिस्ट्रिक्ट लॉयन्स 3233-C के 140 से ज्यादा क्लब इस अभियान में हुए शामिल

राजधानी रायपुर में नेशनल मोटर क्रास चैंपियनशिप का हुआ आयोजन

रायपुर ,11 नवंबर 2025 // विश्व व्यापी समाज सेवा संस्था लाॅयन्स क्लब इन्टरनेशनल 3233-C ने राजधानी रायपुर में आयोजित नेशनल मोटर क्रास चैंपियनशिप के परिप्रेक्ष्य में पूरे डिस्ट्रीक्ट छ.ग. म.प्र. में संचालित 140 क्लबो के माध्यम से 11 दिवसीय जागरूकता अभियान व्यापक रूप से आयोजित किया।
“रोड सेफ्टी” जैसे ज्वलंत विषय पर कैसे हमारे युवा ट्रैफिक नियमों को गंभीरता से आत्मसात करे, उसे अपनी जीवन शैली में अपनाये, यदि रेस का शौक हो तो विधिवत ट्रेनिंग लेकर ट्रेक पर आये इन विषयो में लॉयन्स क्लब के सदस्यों द्वारा विभिन्न शहरो के स्कूल, काॅलेज, चौक-चौराहो पर बड़ी संख्या में जागरुकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, रैली निकाल कर लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया।
डिस्ट्रिक्ट लॉयन्स 3233-C के 140 से ज्यादा क्लबों ने इस वृहत अभियान में हिस्सा लिया । प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल-काॅलेज के बच्चो को लॉयन्स क्लब एवं छ.ग. मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा नि:शुल्क मोटर क्रास चैंपियनशिप के पासेस भी प्रदान किये ।

MRF नेशनल मोटर क्रास चैंपियनशिप SAFE RIDING- SAFE RACING- SAFE DRIVING के उद्देश्य के साथ 8-9 नवंबर को आउटडोर स्टेडियम, रायपुर में आयोजित की गई ।
छ.ग. के यशस्वी मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय जी ने सुरक्षित ड्राइव का संदेश देते हुए स्वयं मोटर साइकल चलाकर प्रदेश के युवाओ को सुरक्षित रूप से यातायात के नियमों का पालन करने हेतु अपील की।

8-9 नवंबर को आयोजित इस 2 दिवसीय कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब एवं मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन संग विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी उपक्रमों का भी सहयोग आयोजन को प्राप्त हुआ जिसमें अडानी, NTPC, THE FEDERATION OF MOROR SPORTS CLUB OF INDIA, TVS, SERVO आदि शामिल रहे।
लॉयन्स क्लब के द्वारा विभिन्न अन्य समाजसेवी संस्थाओ, मूक-बधिर आश्रमों एवं स्कूल-काॅलेज के युवा एवं बच्चो को कार्यक्रम स्थल में उचित अलग व्यवस्था देकर कार्यक्रम देखने का अवसर उपलब्ध कराया गया।

इस आयोजन को भारी मात्रा में छ.ग. की जनता का स्नेह प्राप्त हुआ।

लॉयन्स डिस्ट्रीक्ट गवर्नर लाॅयन विजय अग्रवाल जी के सक्षम नेतृत्व में पूरे डिस्ट्रीक्ट में इस आयोजन की धूम रही। कार्यक्रम प्रभारी लाॅयन सुनील श्रीवास्तव, माइक्रो चेयरपर्सन “सड़क सुरक्षा” लाॅयन श्रद्धा राव संग टीम रायपुर में रायपुर प्रभारी रीजन चेयरपर्सन लाॅयन डी.आर वाधवानी, लायन सुनील गोलहानी,लायन राजेश सक्सेना,लियो अध्यक्ष मिशिका तिवारी, लियो सचिव दिव्यांशी, रोहित सोनी,लियो श्रेया,लियो ममता,लियो चारूलता, संरक्षक रायपुर टीम लॉयन्स, लाॅयन तिलोक बरड़िया,पीडीजी लायन एम डी
माखीजा ,लायन अमरजीत कोहली,लायन प्रजापति,
लाॅयन जे.एस.ठाकुर,
लायन विनोद अग्रवाल,लायन कनिज सिद्धकी, लायन अंजू दीप यादव, लायन संगीता सालोमन, लायन चंद्रकांता ओसवाल, लायन कंचन पुसदकर लायन पवन वाधवा,लायन राजेश चौरसिया,लायन निर्मलेश वर्मा की इस आयोजन में उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button