
जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा कार्यकारिणी और नए सदस्यों के लिए ओरिएंटेशन ( ट्रेनिंग ) प्रोग्राम का आयोजन किया , जेसीआई सेनेटर आँचल पंजवानी ने महत्वपूर्ण जानकारी देकर किया मोटिवेट
रायपुर, 24 दिसंबर 2025// जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा कार्यकारिणी और नये सदस्यो के लिए ओरिएंटेशन ( ट्रेनिंग ) का आयोजन किया गया । जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की अध्यक्षा जेसी डॉ धृति वैभव शर्मा ने कार्यकारिणी और नये सदस्यों का ट्रेनिंग प्रोगाम आयोजित किया । ट्रेनिग ऑथर जेसी निशा जैन ने कार्यकारिणी सदस्यों को उनके कार्य की ज़िम्मेदारी और महत्व बताते हुए सफलतापूर्वक टीम वर्क करके अपने पूरे साल को सुनहरा बनाने की बात कही । नये सदस्यों को नयी राह दिखाकर उनके सपने पूरे करने की ट्रेनिग नेशनल ट्रेनर जेसीआई सेनेटर आँचल पंजवानी द्वारा दी गई । जेसीआई से क्या मिल सकता है और जेसीआई क्या दे सकता हैं इस पर उन्होंने नये सदस्यों को विस्तार से समझाया । ट्रेनिंग के दौरान जेसीआई किन पाँच एरिया में काम करती इसकी जानकारी नये सदस्यों को दी गयी । ट्रेनर्स ने ये भी बताया कि जेसीआई एक नेशनल संगठन है जहां न केवल अपने ही शहर में वरन आप पूरे विश्व में अपनी पहचान कैसे बना सकते हैं । इस कार्यकम में जेसीआई की फाउंडर प्रेसिडेंट लीना वॉढर सहित रूपाली दुबे, रुमा पटेल, शीतल उपाध्याय, मोना दुबे, निशा जैन और चंचल पलसानिया भी उपस्थित रहें ।

जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की पीआरओ जेसी प्रियंका कहालिया ने बताया कि 30 कार्यकारिणी और 18 नये सदस्यों की उपस्थिती में ये ओरिएंटेशन ट्रेनिग प्रोगाम संपन्न हुआ । इस प्रोग्राम का निर्देशन जेसी बरखा अग्रवाल ने किया ।




