रायपुर

छत्तीसगढ़ की माटी से उपजे महान साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी

साहित्य जगत के सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञानपीठ से सम्मानित, छत्तीसगढ़ की माटी से उपजे महान साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ का गौरव देश-दुनिया में बढ़ाया। छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके अतुलनीय योगदान को समादर देते हुए उन्हें सम्पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दिए जाने का निर्णय लिया है।
साहित्य जगत के सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञानपीठ से सम्मानित, छत्तीसगढ़ की माटी से उपजे महान साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन से हिंदी साहित्य को अपूरणीय क्षति पहुँची है। उनकी संवेदनशील लेखनी और मानवीय दृष्टि सदैव साहित्य-प्रेमियों को प्रेरित करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button