Breakingरायपुर

वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश : एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा जनवरी माह के 15 दोनों में चोरी की कुल 44 नग दोपहिया वाहन किया जप्त , कुल 21 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 15 जनवरी 2026// अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 03 दर्जन एक्टिवा वाहन चोरी करने वाला मुख्य आरोपी सहित चोरी की वाहनों को खपाने एवं क्रय करने वाले कुल 21 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु बड़ी कार्यवाही करते हुए वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया ।

पत्रकार वार्ता में अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसे वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी का दायित्व सौंपा गया है। विशेष टीम द्वारा घटना स्थलों एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मुखबिर को सक्रिय किया गया है। इसके अतिरिक्त, नियमित पेट्रोलिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य सूचना-संग्रह माध्यमों के जरिए भी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करने के साथ ही अधिकतम दोपहिया वाहन चोरी होने वालेे स्थानों को भी चिन्हांकित कर अज्ञात वाहन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम द्वारा रवि भवन के पार्किंग स्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में लगातार एक सप्ताह तक कैम्प कर टीम के सदस्यों को वाहन चोरी के एक आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपी की पहचान बोरियाकला मुजगहन निवासी रोशन रात्रे के रूप में करते हुये पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा रायपुर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों से 03 दर्जन एक्टिवा वाहनों को मास्टर चाबी का उपयोग कर चोरी करना बताने के साथ ही चोरी की एक्टिवा वाहनों को खपाने हेतु अपने परिचित कमल जांगडे, गितेश कुमार पाटले एवं मुस्कान रात्रे को देना बताया गया। इसके बाद कमल जांगडे, गितेश कुमार पाटले एवं मुस्कान रात्रे की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया। कमल जांगडे, गितेश कुमार पाटले एवं मुस्कान रात्रे नेे पूछताछ में रोशन रात्रे द्वारा दिये गये चोरी की वाहनों को स्वयं उपयोग करना तथा कुछ वाहनों को अपने गांव के रिश्तेदार एवं परिचित के पास बिक्री करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की वाहन क्रय करने वाले आरोपी कुलेश्वर मारकण्डेय, साहिल रात्रे, लोकेश कुमार साहू, भीषम मारकण्डेय, हरीशचंद्र यादव, ओमप्रकाश गायकवाड, धनेश्वर टण्डन, केदार पाटले, अनुप कुमार जांगडे, संजय कुमार, प्रीतम चंदेल, विनोद पाटले, संतोष निर्मलकर, मनोज बघेल, सागर लहरे, इंजमाम बंजारे एवं मांेटू बघेल की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया।

सभी 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कुल 36 नग एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 19,80,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपियों से जप्त चोरी की 24 नग एक्टिवा वाहनों में थाना सिविल लाईन, डी.डी.नगर एवं गोलबाजार में अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी

01. रोशन रात्रे पिता मालिक राम रात्रे उम्र 22 साल निवासी बजरंग चौक मठपारा बोरियाकला थाना मुजगहन रायपुर (मुख्य आरोपी)।

02. कमल जांगडे पिता डेरहा राम उम्र 43 साल निवासी औरी सरकारी आस्पताल के पास थाना कुरूद जिला धमतरी ।

03.गितेश कुमार पाटले पिता गंगा प्रसाद पाटेल उम्र 23 निवासी औरी सरकारी अस्पताल के पास थाना कुरूद जिला धमतरी।

04.मुस्कान रात्रे पति गौतम रात्रे उम्र 37 साल निवासी ग्राम चींचा नवा रायपुर सेक्टर 07 थाना मंदिर हसौद रायपुर।

05.कुलेश्वर मारकण्डेय पिता खोरबहरा राम मारकण्डेय उम्र 43 साल निवासी ग्राम सेमरा कुम्हारपारा थाना भखारा जिला धमतरी।

06.साहिल रात्रे पिता मुक्ति रात्रे उम्र 25 साल निवासी बोरियकला मठपारा बजरंग चौक थाना मुजगहन रायपुर

07.लोकेश कुमार साहू पिता जगत राम साहू उम्र 40 साल निवासी ग्राम भुरका थान गोबरानवापारा चौकी चम्पारण जिला रायपुर।

08.भीषम मारकण्डेय पिता नरेश मारकण्डेय उम्र 30 साल निवासी ग्राम मेण्डरका थाना कुरूद जिला धमतरी।

09.हरीशचंद्र यादव पिता दल्लू यादव उम्र 27 साल निवासी बोरियकला मठपारा बजरंग चौक थाना मुजगहन रायपुर।

10.ओमप्रकाश गायकवाड़ पिता राजू लाल गायकवाड़ उम्र 22 साल निवासी ग्राम अहेरी थाना नंदनी जिला दुर्ग।

11.धनेश्वर टण्डन पिता पति राम टण्डन उम्र 32 साल निवासी ग्राम पटेवा थाना गोबरानवापारा रायपुर।

12. केदार पाटले पिता दसवंत पाटले उम्र 39 साल निवासी ग्राम कल्ले थाना कुरूद जिला धमतरी।

13. अनुप कुमार जांगड़े पिता दयाराम जांगड़े उम्र 49 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

14.संजय कुमार पिता गणेश उर्फ डहरिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

15.प्रीतम चंदेल पिता संतोष चंदेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

16. विनोद पाटले पिता भागीराम पाटले उम्र 40 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

17. संतोष निर्मलकर पिता गेन्दु निर्मलकर उम्र 45 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

18. मनोज बघेल पिता इन्द्रराम बघेल उम्र 28 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

19. सागर लहरे पिता दुखित राम लहरे उम्र 23 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

20. इंजमाम बंजारे पिता उभय बंजारे उम्र 18 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

21. मांेटू बघेल पिता कलीराम बघेल उम्र 21 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

Related Articles

Back to top button