छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे से ग्राम भेदली तक 12.91 किलो मीटर लंबी सड़क का होगा नवीनीकरण , 8.13 करोड़ की लागत से नवीनीकरण होने वाली सड़क निर्माण कार्य उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की संवेदनशीलता और दूरदर्शी सोच के चलते क्षेत्र का हो रहा समुचित विकास: डॉ वीरेन्द्र साहू

कवर्धा, 7 जनवरी 2026 //कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से अब विधानसभा कवर्धा के ग्राम भेदली क्षेत्र के ग्रामीणों की न सिर्फ सुलभ आवागमन की राह आसान होने वाली है बल्कि विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा, क्योंकि क्षेत्रीय विधायक श्री शर्मा के प्रयासों से यहां प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत नेशनल हाईवे से ग्राम भेदली तक 12.91 किलो मीटर लंबी सड़क के नवनीकरण के लिए 8.13 करोड़ की राशि स्वीकृति प्रदान की गई। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य डॉ. वीरेन्द्र साहू ने बताया कि सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान होने के पश्चात उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल सड़क निर्माण का भूमिपूजन भी कर दिया गया है। क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य सौगात मिलने से के उनमें हर्ष एवं उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेंद्र साहू ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य की स्वीकृति एवं भूमिपूजन संपन्न होने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित निर्णय एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों की बुनियादी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे आमजन का शासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। डॉ. साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सड़क क्षेत्र के आर्थिक, सामा

Related Articles

Back to top button