
रायपुर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की सेवा हुई बहाल , कर्मचारियों की वापसी से और बेहतर होगी स्वास्थ्य सुविधाएं
रायपुर, 30 दिसंबर 2025// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की सेवा बहाल कर दी गई है।राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों के हित में काम कर रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर खुशी जताते हुए उनका फूल मालाओं से स्वागत किया । कर्मचारियों ने ये भरोसा दिलाया है कि वो राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।




