रायपुर

स्वरांगन म्यूजिक एंड आर्ट अकादमी ने बच्चों के लिए टैलेंट शो गाला का मैग्नेटो मॉल में किया आयोजन

रायपुर 18 नवंबर 2025// स्वरांगन म्यूजिक एंड आर्ट अकादमी और इवेंट्स ने बच्चों के लिए टैलेंट शो गाला का आयोजन मैग्नेटो मॉल में किया, बच्चों के लिए विविध प्रतियोगिता आयोजित की गई इनमें ड्राइंग, फायरलैस मास्टरशेफ, फैंसी ड्रेस, रैंप वॉक, डांसिंग, सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंट प्लेइंग को शामिल किया गया था । 3 साल से लेकर 18 वर्ष के बच्चों के लिए टैलेंट शो का आयोजन किया गया । प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट द्वारा पुरस्कृत किया गया और विनर को मेडल तथा ट्रॉफी और गुड्डीस से पुरस्कृत किया गया ।

स्वरांगन म्यूजिक एंड आर्ट अकादमी और इवेंट्स की संचालिका श्रीमती विद्या यादव ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों को पढ़ाई और बाकी एक्टिविटीज के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट जैसी प्रतिभाएं आनी चाहिए और उन में दक्षता को और प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के प्रयास होने चाहिए।

कार्यक्रम सफल रहा जिसके लिए सभी विशेष अतिथिगण कविता राठी जी,श्रुति जैन , बिंदिया जी और जजेस पैनल में अर्पना दुबे, विनय बाेपचे ,रत्नेश दुबे जी, सभी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की संचालिका विद्या यादव, साथी विप्रा पांडे, निकुंज लहरें, टिकेश्वरी, आशीष शुक्ला, धनराज, पार्थों एवं साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button