रायपुर

विजयादशमी के अवसर पर अम्रपाली सोसायटी अध्यक्ष डॉ. आई एन सिंह ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर, 2 अक्टूबर 2025// अम्रपाली सोसायटी अध्यक्ष डॉ. आई एन सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर सदस्यों एवं आम्रपाली निवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं । डॉ. आई एन सिंह ने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है । यह पर्व हमें समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा स्थापित करने का संदेश देता है । यह त्यौहार भारतीय संस्कृति में वीरता और शौर्य का प्रतीक है । इस दिन औजारों और हथियारों की पूजा भी की जाती है । आम्रपाली में कचरा मुक्त वातावरण और पर्यावरण की रक्षा के लिए अध्यक्ष डॉ. आई एन सिंह ने आम्रपाली सदस्यों से आव्हान किया ।

Related Articles

Back to top button