
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विश्वकर्मा जयंती के मौके पर आज राज्य के श्रमिकों को लगभग 65 करोड़ से अधिक की सहायता राशि का करेंगे भुगतान ।
रायपुर, 17 सितंबर 2025// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विश्वकर्मा जयंती के मौके पर आज राज्य के श्रमिकों को लगभग 65 करोड़ से अधिक की सहायता राशि का भुगतान करेंगे। राजधानी के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आज 17 सितंबर को दोपहर दो बजे आयोजित श्रमिक सम्मेलन (श्रम विभाग के कार्यक्रम) में प्रदेश के एक लाख 84 हजार 220 श्रमिकों को 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार 456 रूपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान् करेंगे। इस दौरान श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह , छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा 1 लाख 77 हजार 049 निर्माण श्रमिकों को 58 करोड़ 32 लाख 38 हजार 136 रूपए, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा 3 हजार 839 हितग्राहियों के खाते में 4 करोड़ 77 लाख 50 हजार 750 तथा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा 3 हजार 332 हितग्राहियों के खाते में 2 करोड़ 06 लाख 72 हजार 570 रूपए डीबीटी के जरिए अंतरित करेंगे।




