रायपुर

तेरेशियन एकेडमी बोरिया खुर्द में छात्र संघ समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहन प्रस्तुति दी, चार हाउस के कप्तान बनाए गए

वर्तमान शिक्षा सत्र में 10 वीं और 12 वीं के टाप 10 विद्यार्थियों तथा नेशनल में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सौभाग्य फाउण्डेशन के तरफ से सम्मानाति किया जायेगा : श्रीमती पल्लवी पाण्डेय ,अध्यक्ष सौभाग्य फाउंडेशन

रायपुर 3 जुलाई 2025 //बोरिया खुर्द रायपुर के तेरेशियन एकेडमी में छात्र संघ समारोह (student council ceremony) का आयोजन संपन्न हुआ, मुख्य अतिथि सौभाग्य फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पांडेय के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम की प्राचार्या सिस्टर सेलिंग कुरियन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न छात्र समूहों एवं हाउसों का गठन किया गया और उन्हें बैच पहनाकर शपथ ग्रहण करवाई गई। समारोह में हेड बॉय के रूप में देव जोशी एवं हेड गर्ल के रूप में मदिया गिर्राज का चयन किया गया।
विद्यालय में चार हाउस के कप्तान बनाए गए इनमें :

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर हाउस – मोहम्मद लबीब रिजवान एवं हर्षिका कुमारी

बीण् आरण् अंबेडकर हाउस – यश ठाकुर एवं  गार्गी खोडियार

ए पी जे अब्दुल कलाम हाउस – मिर्जा इलियास बैग एवं लक्ष्य देवांगन

मदर टेरेसा हाउस – पीयूष कुमार एवं श्रेया महेश

विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न क्लबों का गठन भी किया गयाए :

डिसिप्लिन क्लब , स्पोर्ट्स क्लब , इको क्लब , हेल्थ एंड हाइजीन क्लब , लिटरेरी क्लब ;हिंदी एवं इंग्लिशद्ध , म्यूजिक क्लब , आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब , साइंस क्लब , मैथ्स क्लब
इन सभी क्लबों में छात्र.छात्राओं का मनोयन कर उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

कार्यक्रम में सौभाग्य फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा की बच्चों के विकास के लिए स्कूल सराहनीय कार्य कर रही है तथा इस वर्तमान शिक्षा सत्र में 10 वीं और 12 वीं के टाप 10 विद्यार्थियों तथा नेशनल में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सौभाग्य फाउण्डेशन के तरफ से सम्मानाति किया जायेगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विशेष रूप से पीण्टीण्आईण् श्री लालजी निषादए मनीष साहू एवं भोजेश्वरी साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सेलिंग कुरियन का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button