रायपुर

रायपुर वामा कैपिटल ने नव वर्ष पर कालीबाड़ी जिला अस्पताल में भोजन वितरण किया

रायपुर, 2 जनवरी 2025 //रायपुर वामा कैपिटल ने नव वर्ष पर भोजन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत कालीबाड़ी जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को भोजन वितरण किया । मीडिया प्रभारी पल्लवी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 12:00 से आयोजित इस आयोजन में लगभग 200 परिजनों ने भोजन किया । रायपुर वामा कैपिटल ने भोजन सेवा के नाम से कार्यक्रम आयोजित किया । जनसेवा के इस अवसर पर अध्यक्ष – जेसी आस्था बाफना , सेक्रेटरी – जेसी दिव्या जैन , खुशी गोलछा , श्वेता जैन राधा सिंघानिया , नेहा गोलछा , त्र्यम्बिका तथा अन्य 25 लोग मौजूद थे । वामा कैपिटल द्वारा परमार्थ प्रयास के नाम से प्रति माह समाज के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button