रायपुर
स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में वाहन पार्किंग का ऑटोमेटेड सिस्टम शुरू , फास्टैग से कटेगा पैसा पर्ची भी स्वयं लेनी पड़ेगी
रायपुर, 28 जून 2025// स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में ऑटोमेटेड पार्किंग सिस्टम शुरू होने के साथी अब पार्किंग एंट्री पर ऑटोमैटेड सिस्टम से पर्ची निकलेगी इसे सभी वाहन चालक स्वयं ले सकेंगे। एंट्री पर लगे सिस्टम से वाहन का नंबर और एंट्री का समय पर्ची पर स्वतः अंकित होगा। आप जैसे ही पर्ची लेंगे, पार्किंग एंट्री पर लगा बैरियर खुल जाएगा । वाहन से यात्रियों को एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने के बाद पार्किंग एग्जिट पर जैसे ही वाहन पहुंचेगी फास्टैग से पैसा अपने आप टोल बूथ की तरह कट जाएगा । पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच अब विवाद नहीं होगा क्योंकि पूरा सिस्टम आटोमोटेड कर दिया गया है।
रायपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कल 27 जून की रात से इस सिस्टम को लागू कर दिया गया है ।




