
रायपुर, 7 जून 2025 // प्रदेश में साय कैबिनेट के विस्तार की चर्चा ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। शीघ्र ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है। कैबिनेट में 12 की जगह 13 मंत्री पद की अटकलें लगाई जा रही है, सूत्र की माने तो चार मंत्रियों के शपथ ग्रहण का दावा भी किया जा रहा है। अगर चार मंत्री शपथ लेते हैं, मौजूदा मंत्रिमंडल में से किसी एक को मंत्री पद छोड़ना पड़ेगा इस पर अभी फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आने वाले 15 जून तक मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। संभावित मंत्रिमंडल में मंत्री पद के लिए जिनके नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं उनमें अमर अग्रवाल , लता उसेंडी, गजेंद्र यादव , पुरंदर मिश्रा को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।