
रायपुर ,11 फरवरी 2025// एकता, समरसता एवं अध्यात्म की पावन अभिव्यक्ति महाकुम्भ-2025, धर्मानगरी प्रयागराज महाकुंभ में गंगा – जमुना – सरस्वती नदियों के संगम में महाकुंभ का विशाल आयोजन चल रहा है । महाकुंभ में संत समागम ,गंगा आरती ,धार्मिक प्रवचन, शाही स्नान और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। महाकुंभ में दुनिया भर के श्रद्धालुओं का समागम हो रहा है, विभिन्न प्रांतो सहित विदेशी धर्मालुओं का बड़ी संख्या में आगमन हुआ तथा विभिन्न संप्रदायों के साधु ,संत ,महात्माओं का महाकुंभ में आगमन हुआ है। बताया जाता है कि 24 दिनों में लगभग 39 करोड़ श्रद्धालु संगम में पावन डुबकी लगा चुके हैं। ऐसी मान्यता है कि महाकुंभ में गंगा नदी में स्नान करने से दान – पुण्य करने से जन्म-जन्मांतर के पाप समाप्त हो जाते हैं और मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है।
स्वतंत्र स्वर , दैनिक सांध्य अखबार की सुधी पाठक इतिश्री मिश्रा और उनके परिवार ने महाकुंभ संगम तट पर स्नान कर सूर्य देवता को अर्ध्यय देकर मां गंगा से आशीर्वाद लिया।





