रायपुर

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने हरदीभाटा ग्राम पंचायत को ‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरस्कार-2024’ से किया सम्मानित

प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर , 11 दिसंबर 2024// राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा धमतरी जिले के हरदीभाटा ग्राम पंचायत को ‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरस्कार-2024’ से सम्मानित किया गया है।
केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा हरदीभाटा ग्राम पंचायत को सामाजिक रूप से न्यायसंगत और संरक्षित पंचायत की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन और जनहितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रतीक है। समस्त प्रदेशवासियों एवं हरदीभाटा के सरपंच सहित सभी ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

Related Articles

Back to top button