रायपुर

मेडिटेशन और कलर आर्ट पर वामा कैपिटल ने किया वर्कशॉप का आयोजन, इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव किए साझा ।

रायपुर ,28 अप्रैल 2025 //वामा कैपिटल द्वारा आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया । इस वर्कशॉप का उद्देश्य प्रतिभागियों को ध्यान (मेडिटेशन )और रंगों के माध्यम से अपने भीतर के तनाव, चिंता तथा अन्य भावनाओं को पहचानने और उन्हें सकारात्मक रूप से व्यक्त करने के तरीकों से परिचित कराना था। शैलेंद्र नगर स्थित वामा कैपिटल की प्रेसिडेंट आस्था बाफना के कार्यालय में वर्कशॉप का आयोजन किया गया , इस वर्कशॉप का संचालन प्रख्यात आर्टिस्ट सुनीधी जैन द्वारा किया गया।

सुनीधी जैन ने प्रतिभागियों को सिखाया कि किस प्रकार कला और मेडिटेशन के समन्वय से मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त किया जा सकता है तथा भावनात्मक ऊर्जा को रचनात्मक अभिव्यक्ति में बदला जा सकता है। इस अनूठे आयोजन में लगभग 25 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वर्कशॉप के दौरान कई प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए — किसी को अपने बचपन की सुखद स्मृतियाँ पुनः जीवंत होती दिखाई दीं, तो किसी ने अपने बीते हुए समय के आघातों को समझने और उन्हें मुक्त करने की राह खोजी।

वर्कशॉप में वामा कैपिटल की प्रेसिडेंट आस्था बाफना, शिल्पा काबरा, रश्मीत कौर, दिया मूलचंदानी, हरशल छाजेड़, डॉ. हर्षल छाजेड़, आनंदिता, बीना सुमानी, सवीता जैन समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और इस सृजनात्मक यात्रा में सहभागी बने।

वर्कशॉप इस बात का प्रमाण बनी कि किस प्रकार कला, रंग और ध्यान के माध्यम से व्यक्ति अपनी भीतरी भावनाओं को पहचानकर स्वयं को भीतर से सशक्त कर सकता है। वामा कैपिटल का यह प्रयास मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया। वामा कैपिटल की पीआरओ श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button