
रायपुर ,24 दिसंबर 2025 //ISRO के LVM3-M6 द्वारा 6100 किग्रा वजनी ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह सफल प्रक्षेपण किया गया, भारत की विश्वसनीय हैवी-लिफ्ट क्षमता को यह दर्शाता है । गगनयान जैसे महत्वाकांक्षी अभियानों के साथ-साथ वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवाओं के विस्तार और वैश्विक साझेदारियों को भी मजबूती देता है।
युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और नवाचार करने वाली पीढ़ी की होनहार प्रतिभा की बदौलत देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम अब और ज़्यादा प्रगतिशील, असरदार और अद्वितीय बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह उपलब्धि हमारी आत्मनिर्भरता को और सुदृढ़ करती है।




