
जेसीआई वामा केपिटल ने स्कुली छात्राओ के लिए जागरुकता सत्र आयोजित किया
छात्राओ को सैनिटरी नैपकिन का वितरण कर उन्हे स्वच्छता के लिए किया गया जागरुक
दिनांक, 8 मार्च 2025 // जेसीआई वामा केपिटल ने स्कूली छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया, जिसमें मासिक धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और सावधानियों पर चर्चा की गई। इस सत्र का उद्देश्य लड़कियों को महत्वपूर्ण जानकारी देकर उन्हे स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
प्रधानाचार्य नितिन गिलोरकर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग150 छात्राओं ने भाग लिया और जानकारी का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर सैनिटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया, जिससे छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में जेसीआई वामा केपिटल की अध्यक्ष आस्था बाफना, सेक्रेटरी दिव्या जैन, वीपी कम्युनिटी गुंजन गोल्छा के साथ त्रियंबिका, पुंजा चिन्डालिया, रिंकी अग्रवाल और विनीता जोशी की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। इन सभी ने मिलकर छात्राओं को हाइजीन और मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया, जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क और जागरूक बन सकें। वामा कैपिटल की ओर से पल्लवी मिश्रा ने जानकारी उपलब्ध कराई।