
योगेशदत्त मिश्रा ने छग श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष का किया पदभार ग्रहण , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मिलकर किया आभार व्यक्त
रायपुर 8 अप्रैल 2025 // योगेशदत्त मिश्र को छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को उन्होंने रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
श्री मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया ।
योगेशदत्त मिश्रा को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। वे लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और श्रमिक वर्ग से गहरा जुड़ाव रखते हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाना और श्रमिकों के कल्याण के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए समयबद्ध पहल करने का आश्वासन भी दिया।