रायपुर

कल 24 दिसंबर छत्तीसगढ़ बंद को कैट ने दिया समर्थन, सर्व समाज द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान

रायपुर, 23 दिसंबर 2025 //सर्व समाज द्वारा 24 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान के संदर्भ में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) – छत्तीसगढ़ चैप्टर ने विषय की व्यापकता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए आज प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से बंद का समर्थन किए जाने पर अपनी सहमति दर्ज कराई। इसी के आधार पर कैट छत्तीसगढ़ ने बंद के प्रति अपना नैतिक समर्थन प्रदान करने की घोषणा की है उन्होंने कहां की व्यापारी समाज सदैव राष्ट्रहित एवं समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए रचनात्मक एवं सकारात्मक सहयोग प्रदान करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button