रायपुर

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नवा रायपुर में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम (स्कैट) द्वारा किए गए एयर शो को देखा।

रायपुर, 5 नवंबर 2025 //उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों के साथ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम (स्कैट) द्वारा किए गए शानदार एयर शो को देखा। कौशल और सटीकता के इस मनमोहक प्रदर्शन ने देशभक्ति का माहौल बनाया और छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ को चिह्नित किया।

माननीय राज्यपाल रामेन डेका, माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, माननीय अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button