
आर्ना फाउंडेशन द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन , स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया
रायपुर 8 फरवरी 2026 //आर्ना फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। फ्री मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन सेज बाहर में किया गया । संस्था की अध्यक्ष रुना शर्मा ने बताया कि चिकित्सकों तथा अस्पताल के सहयोग से समाज के जरूरतमंद तथा हर वर्ग तक आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचने का हम लगातार प्रयास कर रहे हैं ।
शिविर में गायनेकोलॉजिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ (आंखों के डॉक्टर), बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सौमित्रो सिंग एवं डेंटिस्ट डॉ अभिषेक मिश्रा एवं ऐसबिएस द्वारा मरीजों की जांच की गई। महिलाओं ने स्त्री रोग संबंधी परामर्श लिया, बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आंखों और दांतों की भी निःशुल्क जांच की गई।



स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सीरोलॉजिकल जांच एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें कराईं। डॉक्टरों द्वारा मरीजों को उचित परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए। शिविर में पहुंचे लोगों ने आर्ना फाउंडेशन की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
आर्ना फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को स्वास्थ्य, जागरूकता और सेवा प्रदान करना है। भविष्य में भी इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर के सफल आयोजन में सभी डॉक्टरों, स्वयंसेवकों एवं संस्था के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु सरपंच कोमल जांगड़े , पंच श्रीमती लता सोनी,सुनीता प्रधान,डॉ सोनम राठौर,पूजा गुरदीप कौर,मुकेश , पल्लवी मिश्रा, रुना शर्मा उपस्थित थे ।





