छत्तीसगढ़रायपुर

आदमखोर तेंदुए के जानलेवा हमले से युवक गंभीर रूप घायल

दिन दहाड़े युवक पर तेंदुए के द्वारा जानलेवा हमले के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

गरियाबंद ,16 दिसंबर 2024 // आदमखोर तेंदुए ने जानलेवा हमला करते हुए युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया , गरियाबंद जिले के ग्राम बारूका में आज सुबह 10 बजे गांव से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर 30 वर्षीय युवक मनहरण यादव पिता बिहारी यादव पर अचानक एक तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक के सिर, नाक और हाथ में गंभीर चोटे आई है। इसी स्थान पर दो वर्ष पूर्व एक तेंदुए को वन विभाग द्वारा जाल बिछाकर पकड़ा गया था। ग्रामीणों की मांग है कि इस आदमखोर तेंदुए को तत्काल पिंजरा लगाकर पकड़ा जाये। गरियाबंद जिले में आये दिन तेंदुए का आतंक बढ़ते जा रहा है। बरसाती फाल, चिंगरापगार इसी बारूका गांव में स्थित है, जहां बरसात के दिनों में बड़ी मात्रा में पर्यटक पहुंचते हैं। इस घटना के पूर्व भी गांव के लोगों ने वन विभाग को शिकायत किया है कि रात के समय तेंदुआ घरों में घुसकर छोटे बछिया, बछड़े, कुत्ता, बकरी तथा मुर्गियों को उठाकर ले जाते हैं। यहां तक जिस जगह वन विभाग का चेकपोस्ट और बच्चों के स्कूल है, वहां भी तेंदुआ द्वारा पूर्व में पालतु पशुओं का शिकार किया जा चुका है। युवक पर तेंदुआ का दिन दहाड़े हमला से ग्रामीणों में विशेषकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर गहरा चिंता है। वन विभाग द्वारा तत्काल इस प्रकार के हमले पर कोई कारगर कार्यवाही नहीं की जाती है, तो स्कूली बच्चों के साथ गंभीर घटना घट सकती है। युवक को गांव के लोगों ने तत्काल उपचार के लिये गरियाबंद जिला अस्पताल में ले जाया गया है। गरियाबंद जिले का बारूका ग्राम चारों तरफ जंगलों से घिरा हुआ है, जहां बरसात के दिनों में हाथियों का भी आतंक देखने को मिलता है, वहीं इन्सान पर हमले का यह पहला मामला है, इससे ग्रामवासी खासे भयभीत है। शासन प्रशासन को ग्रामीणों की जंगली जानवरों से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है।

Related Articles

Back to top button