देशरायपुर

अयोध्या में रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

रायपुर, 12 फरवरी 2025 //अयोध्या में रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 80 साल की उम्र में निधन हो गया , ब्रेन हेमरेज के बाद उनको अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर, पावन अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येंद्र कुमार दास जी महाराज का निधन धर्म और अध्यात्म जगत की अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन प्रभु श्रीराम की भक्ति और सेवा में व्यतीत किया।
प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके अनुयायियों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

Related Articles

Back to top button