
नव वर्ष पर हरसंभव फाउंडेशन द्वारा एम्स हॉस्पिटल में मरीजों के परिजनों और जरूरतमंदों को कंबल और फल का किया वितरण , सदस्यों द्वारा आयोजित भंडारे में लोगों ने किया भोजन
सच्चा उत्सव वही है, जो जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाए : हरसंभव फाउंडेशन, अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी
रायपुर , 5 जनवरी 2025 //नववर्ष के अवसर पर मानवता, सेवा और संवेदना का संदेश देते हुए प्रदेश की जानी-मानी स्वयंसेवी संस्था हरसंभव फाउंडेशन द्वारा एम्स हॉस्पिटल, रायपुर मे विशाल भोजन भंडारा एवं कंबल एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । यह कार्यक्रम एम्स हॉस्पिटल के गेट नंबर–4 के समीप आयोजित होगा।
हरसंभव फाउंडेशन की अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने बताया कि संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया सबसे विशेष बात यह है कि इसमें फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने अपने हाथों से भोजन भरोसा और कंबल एवं फल वितरित किया यह सेवा भाव के साथ मानवीय संवेदनाओं का जीवंत उदाहरण है। अस्पताल परिसर में आने वाले कैंसर मरीजों के परिजन, गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों राम ने इस सेवा का लाभ लिया ।

ठंड से राहत देने का माध्यम बना नववर्ष की शुरुआत में सेवा दान पुण्य के इस संकल्प के माध्यम से संस्था एक बार फिर यह संदेश दे रही है कि सच्चा उत्सव वही है, जो जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाए।
इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मी चंद्राकर ,पूनम शुक्ला , डॉ.बबीता साहू, डॉ. मुकेश शाह ,नीतू गुप्ता, भारती शर्मा ,पदमा शर्मा ,कस्तूरी साहू, सरिता झा ,नेहा संतोषवार, पूनम मिश्रा, तृप्ति सक्सेना, मंजू मिश्रा, मंजू इंग्ले, शकील खान, सुनीता सिंह ,अंजू अग्रवाल, रेवती सिंह ,रागिनी सिंह, वीणा रावत, अर्चना शर्मा, गीता कटारिया ,मनोरमा बाजपेई और उर्मिला सोनी आदि के सहयोग से भव्य भंडारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।




