
जेसीआई सुपर चैप्टर ने भारतीय लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस को देश प्रेम की अटूट भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया
रायपुर, 26 जनवरी 2026 //जेसीआई सुपर चैप्टर रायपुर द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया, पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विमतारा हॉल में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग डॉ. वर्णिका शर्मा ने ध्वजारोहण किया तथा विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल रविश छाजेड, भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मानित पूर्व सैनिक, की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। उनकी उपस्थिति ने अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना से कार्यक्रम को प्रेरणादायी बनाया।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा की भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र का नैतिक मार्गदर्शक है। जब हम बच्चों के अधिकारों की रक्षा करते हैं और उनकी गरिमा, शिक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं तब हम अपने राष्ट्र की नींव को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।
उन्होंने समाज विकास में सक्रिय योगदान देने वाले सामाजिक रूप से जिम्मेदार नेतृत्व के निर्माण हेतु जेसीआई के प्रयासों की भी सराहना की।

सेवानिवृत्त कर्नल रविश छाजेड ने अपने प्रेरक संबोधन में भारतीय सेना में अपने वर्षों के अनुभव साझा किया और अनुशासन, ईमानदारी तथा राष्ट्रीय एकता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी आती है। सच्ची देशभक्ति केवल युद्धभूमि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक आचरण में दिखाई देती है संविधान का सम्मान करने, निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने और चुनौतियों के समय एकजुट रहने में।
उनके विचारों ने विशेष रूप से जेसीआई के युवा सदस्यों को गहराई से प्रेरित किया और उन्हें साहस व प्रतिबद्धता के साथ नेतृत्व करने का संकल्प दिया।

इस अवसर पर सुपर चैप्टर चेयरमैन पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल एवं सुपर चैप्टर कोच जेएफएस जेसीआई सेन अमिताभ दुबे की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। दोनों नेताओं ने रायपुर जेसीआई परिवार की सहयोगात्मक भावना की सराहना की और नेतृत्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण में जेसीआई की भूमिका को पुनः रेखांकित किया।

समारोह में रायपुर के सभी जेसीआई चैप्टरों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जो राष्ट्रीय आदर्शों के प्रति एकता एवं सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम में जेसीआई रायपुर कैपिटल, जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल, जेसीआई रायपुर संस्कार, जेसीआई रायपुर संगवारी, जेसीआई रायपुर यूथ कैपिटल, जेसीआई रायपुर रॉयल कैपिटल, जेसीआई रायपुर वामांजलि, जेसीआई रायपुर प्राउड, जेसीआई रायपुर एमएआईसी यूनाइटेड एवं जेसीआई रायपुर उमंग चैप्टर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन एकता, अखंडता, संवैधानिक मूल्यों तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण के भावपूर्ण संदेश के साथ हुआ, जिसमें भारतीय संविधान की सच्ची भावना के अनुरूप सशक्त नेतृत्व निर्माण एवं समाज सेवा के प्रति जेसीआई की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया गया।





