
जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल का ओरिएंटेशन और ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न : ट्रेनिंग में बताया गया कि जेसीआई नेशनल संगठन है, जेसीआई मेंबर अपने शहर में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान बना सकते हैं।
रायपुर , 11 जनवरी 2025// जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की अध्यक्षा आस्था बाफना ने कार्यकारिणी और नये सदस्यों के लिए ओरिएंटेशन और ट्रेनिंग प्रोगाम आयोजित किया । जेसीआई सीनेटर एडवोकेट और नेशनल ट्रेनर अमितेष पाठक ने कार्यकारिणी सदस्यों को उनके पद के अनुरूप उनकी जिम्मेदारियों को समझाया। श्री पाठक ने बताया कि टीम वर्क के साथ आप अपने आपको और समाज को नई दिशा में नई ऊर्जा के साथ आगे ले जा सकते हैं। जेसी अमिताभ दुबे ने नये सदस्यों को नयी राह दिखाकर उनके सपने पूरे करने की ट्रेनिग दी। जेसीआई से क्या मिल सकता है और जेसीआई क्या दे सकता हैं
इस पर उन्होंने नये सदस्यों को विस्तार से समझाया।
ट्रेनर्स ने ये भी बताया कि जेसीआई एक नेशनल संगठन है जहां न केवल अपने ही शहर में बल्कि आप पूरे विश्व में अपनी पहचान कैसे बना सकते हैं। इस कार्यकम में जेसीआई वामा की फाउंडर प्रेसिडेंट लीना वॉढर, रूपाली दुबे, आंचल पंजवानी, जेसी दीया मूलचंदानी और चैप्टर की सेक्रेटरी दिव्या जैन उपस्थित हुई , कार्यकारिणी के 20 सदस्य और 25 नये सदस्यों की उपस्थिती में ट्रेनिग और ओरिएंटेशन प्रोगाम संपन्न हुआ। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ट्रेनिंग कार्यक्रम में हर्शल छाजेड़ और आनंदित अग्रवाल निर्देशिका की भूमिका में थी। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की जनसंपर्क अधिकारी पल्लवी मिश्रा ने ट्रेनिंग और ओरिएंटेशन प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी।




