
काव्य संध्या “कुछ बादल कुछ धूप” का 19 जुलाई को वृंदावन हॉल में आयोजन , नवरंग काव्य मंच एवं जैन कवि संगम की प्रस्तुति।
कार्यक्रम में प्रख्यात गजल गायक राजेश सिंह (पूर्व भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी) एम राजीव (युवा संस्था के संस्थापक), आई. एन. सिंह (भारतीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी, आईएफएस ) उपस्थित रहेंगे।
रायपुर ,14 जुलाई 2025 //नवरंग काव्य मंच एवं जैन कवि संगम द्वारा 19 जुलाई शनिवार संध्या 5:00 बजे वृंदावन सभागार में काव्य संध्या “कुछ बादल कुछ धूप” का आयोजन होने जा रहा है।
कार्यक्रम में लोकप्रिय कवि राजेश जैन ‘राही’ की पंद्रहवीं काव्य कृति श्रृंगार दोहा संग्रह “प्रीत मिलेगी राह में’ का विमोचन होगा। प्रस्तुत कृति का प्रकाशन प्रतिष्ठित श्वेतवर्णा प्रकाशन दिल्ली द्वारा किया गया है। कृति की भूमिका वरिष्ठ साहित्यकार डॉ माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ जी ने लिखी है और अपने कीमती विचारों से प्रतिष्ठित किया है युवा प्रतिभाशाली कवयित्री श्रीमती गरिमा सक्सेना बेंगलुरु ने।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ वर्णिका शर्मा का नागरिक अभिनंदन होगा। कार्यक्रम में प्रख्यात गजल गायक राजेश सिंह (पूर्व भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी) एम राजीव (युवा संस्था के संस्थापक), आई. एन. सिंह (भारतीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी, आईएफएस ) उपस्थित रहेंगे।
विमोचन के साथ-साथ कवि सम्मेलन और मुशायरे का भी आयोजन किया गया है। आयोजन कर्ताओं ने सभी रचनाकार,ग़ज़लकार एवं काव्य रसिक को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया हैं।




