रायपुर

ऑनलाइन फ़ार्मेसी ‘हेल्थपोटली’ ने रायपुर समेत 12 शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार किया , फ्री होम डिलीवरी की सुविधा

रायपुर ,9 जुलाई 2025 // हेल्थपोटली संस्था ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हेल्थपोटली एक स्वास्थ्य सेवा वेबसाइट है, जो उपभोक्ताओं को उनकी स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऑन-डिमांड, घर पर ही विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। हेल्थ पोटली ने रायपुर समेत 12+ शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है।
यह एक गतिशील ऑनलाइन फ़ार्मेसी प्लेटफार्म हैं जो दवाओं, स्वास्थ्य उत्पादों और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक रेंज पेश करती है। हेल्थपोटली प्रशिक्षित फार्मासिस्ट से कॉल पर दवा समझने का कार्य भी करता है जिससे पुराने रिटेल फॉर्मेसी मॉडल की तरह ग्राहक से व्यक्तिगत जुड़ाव हो सके। स्थानीय स्टॉक आधारित सेम डे डिलीवरी प्रदान करने के अलावा कंपनी ग्राहकों को फ्री होम डिलीवरी की सुविधा, साथ ही साथ आसान रिटर्न पॉलिसी और डिलीवरी के समय भुगतान की सुविधा भी हैं।
हेल्थपोटली पर बेचे जाने वाले सभी उत्पाद सीधे अधिकृत आपूर्तिकर्ताओं और निर्माताओं से प्राप्त किए जाते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उपभोक्ताओं को प्रामाणिक और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्राप्त हों। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को कम खर्चे में उनकी सभी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए एक भरोसेमंद मंच प्रदान करना हैं। लोगों के लिए यह पहल दवाओं की खरीद को किफायती और सुविधाजनक बना रही हैं। ऑनलाइन फॉर्मेसी शहरों में तेज़ी से लोकप्रिय हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button